बौलीवुड की युवा पीड़ी में एक जाना माना नाम है परीनीति चोपड़ा का। 2012 में परीनीति ने बौलीवुड में कदम रखा और बहुत ही कम समय में अपना नाम बना लिया। अपने बढ़िया एक्टिंग स्किल्स के बावजूद एक चीज़ जिसने परीनीति को हमेशा परेशान रखा, वो है उनका वज़न। अपने इसी वज़न को कम करने के लिए परीनीति ने लिया एक साल के लिए फिल्मों से ब्रेक और अब जो वो लौटी हैं, पूरी तरह से बदल गई हैं। जानना चाहेंगे उनके साइज़ 38 से साइज़ 30 के सफर का राज़। परीनीति का कहना है कि उन्होने कोई एक फिटनेस दिनचर्या का पालन नहीं किया, बल्कि यह ध्यान रखा कि वो ऐसी अलग अलग तरह की चीज़ें करें जिससे वो एक्टिव और फिट रहें और बोर ना हों। एक ही चीज़ लगातार करने से उन्हें डर था कि वो कुछ समय बाद वो करना छोड़ देंगी और वापिस से उनका वज़न बढ़ जाएगा। उनके वर्कआउट्स में सुबह सुबह दौड़ना, थोड़ी देर मैंडिटेशन करना, एक घंटे योगा करना, तैरने के लिए जाना, घुड़सवारी करना, ट्रैडमिल पर भागना, थोड़ी देर नाचना, कार्डियो और दूसरे व्यायाम करना शामिल है। साथ ही वो एक घंटे कलारीपयट्टू भी करती हैं जो की केरला का मार्षल आर्ट्स है। उनकी डाइट पर नज़र डालना चाहेंगे - नाश्ता: दूध का एक गिलास, मक्खन के साथ ब्राउन ब्रैड, केवल दो अंडे - सिर्फ उनका सफेद भाग, कभी कभी फ्रूट जस। दोपहर का भोजन: दाल और रोटी, ब्राउन चावल, हरा सलाद और हरी सब्जियाँ। रात का भोजन: कम तेल के साथ साधारण भोजन, दूध का एक गिलास और कभी कभी एक चॉकलेट शेक। वह यह भी ध्यान रखती हैं कि सोने से कम से कम दो घंटे पहले रात का खाना खा लें। यही नही उनका यह भी कहना है की उन्होने अपना मनपसंद पिज़्ज़ा खाना छोड़ा नहीं है। खाने की शौकीन होने की वजह से उन्हें ... https://www.shimply.com/articles/how-did-parineeti-chopra-lose-weight/
from Articles https://www.shimply.com/articles/how-did-parineeti-chopra-lose-weight/
via Shimply
No comments:
Post a Comment