Tuesday, November 29, 2016

कैसे किया ऐश्वर्या ने वज़न कम मा बनने के बाद

ऐश्‍वर्या रॉय बच्‍चन एक प्रसिद्ध भारतीय बॉलीवुड फिल्‍म अभिनेत्री हैं। उनका बॉलीवुड में करियर काफी शानदार रहा है और ऐश्वर्या भारत की पॉपलुर और हाईप्रोफाइल सेलिब्रिटीज़ में से एक मानी जाती हैं। ऐश्‍वर्या रॉय बच्‍चन को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला के रूप में जाना जाता है। किंतु दुनिया की इस सबसे खूबसूरत महिला को गर्भावस्था के बाद, अपने वज़न को लेकर मीडिया की काफी आलोचना का सामना करना पड़ा। वह लाखों लोगों के लिए एक रोल मॉडल रही हैं, फिर भी गर्भावस्था के बाद वज़न को लेकर (जो बहुत ही स्वाभाविक है), उन्होने खुद को विवाद के केंद्र में पाया। किंतु उन्हें कोई जल्दी नही थी अपने वज़न को कम करने की, क्योंकि वह अपने मातृत्व का आनंद लेना चाहती थीं। वह अपना सारा समय अपनी बेटी को देना चाहती थीं और वज़न घटाना उनकी प्राथमिकता नहीं थी। ऐश्‍वर्या जानती थीं कि वापस से शीर्ष स्थान पर आने के लिए सबसे पहले अपने वज़न को नियंत्रण में लाना होगा और यही उन्होंने किया। हाल ही में आई फिल्मों जैसे 'जज़्बा' और 'ए दिल है मुश्किल' में वो फिर से अपने पुराने अवतार में दिखीं। क्या आप जानना चाहेंगे कि कैसे ऐश्वर्या राय ने अपना वज़न कम किया और वह पहले की तरह स्लिम और फिट हो गयीं। ऐश्‍वर्या की डाइट गर्भावस्था के बाद ऐश्‍वर्या ने स्वस्थ भोजन योजना पर सबसे ज़्यादा ध्यान दिया। वह संतुलित आहार ही खाती हैं। उनकी आहार योजना में आम तौर पर प्रोटीन, पोषक तत्व और कम वसा वाली चीज़ें होती हैं। वह ज़्यादातार उबली हुई सब्ज़ियों को लेना पसंद करती हैं। नाश्ता  नाश्ते के समय वह सबसे पहले एक गिलास पानी या जूस लेती हैं। फिर वह एक टोस्ट लेती हैं जो कि ब्राउन ब्रैड और ओट्स के संगठन से बनी होती है। वह दूध पीना कभी नहीं भूलती हैं। वह एक दिन में 8-10 गिलास पानी पीने की कोशिश करती हैं क्योंकि वह ... https://www.shimply.com/articles/how-did-aishwarya-rai-loss-weight-after-baby-in-hindi/

from Articles https://www.shimply.com/articles/how-did-aishwarya-rai-loss-weight-after-baby-in-hindi/
via Shimply

No comments: