अक्षय कुमार का फिटनेस दौर उनकी बॉलीवुड यात्रा से पहले ही शुरू हो गया था। वह ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट, मार्शल आर्ट और मय थाई में निपुण हैं। अक्षय कुमार को एक अनुशासित जीवन जीना पसंद है। अक्षय बोरियत से बचने के लिए अलग-अलग कसरत अपनी दिनचर्या में करना पसंद करते हैं। अक्षय के महत्वपूर्ण सुझावों में से एक है शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए कम से कम एक घंटा कसरत करना। अगर आप व्यायाम नहीं कर सकते हैं, तो सिर्फ एक घंटे के लिए टहलने जाएँ। अक्षय आज भी बहुत हॉट लगते हैं और अपने से आधी उम्र से भी कम की अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन पर नजर आते हैं, ये सब मुमकिन हुआ है मार्शल आर्ट, कार्यात्मक कसरत और सख्त आहार के कारण। शायद आप ये बात जानकर हैरान होंगे कि अक्षय कुमार कभी जिम नहीं जाते फिर भी उनकी बॉडी शेप में है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के एक्शन हीरो और एंटरटेनर अक्षय कुमार के फिटनेस के राज़ के बारे में - अक्षय कुमार की फिटनेस का राज़ अक्षय का फिटनेस मंत्र हैं- सबसे पहले स्वास्थ्य महत्व रखता हैं "Health Matters Most"। अक्षय कुमार ने मार्शल आर्ट, खेल, प्राकृतिक चिकित्सा और अनुशासित जीवन के माध्यम से अपने शरीर को स्पोर्टी आकार दिया है। अक्षय सीढ़ियों पर चढ़ना पसंद करते हैं जब उनको मार्शल आर्ट के लिए समय नही मिलता है विशेष रूप से शूटिंग के दौरान। 'सिंह इज़ किंग' की शूटिंग के दौरान अक्षय सिंगापुर में 74 मंजिल पर चढ़ गए थे। अक्षय कहते हैं कि वे सिक्स-पैक या ऐट-पैक का समर्थन नहीं करते हैं। फिटनेस बनाए रखने के लिए जिम जाना अक्षय कुमार के लिए प्राथमिकता नहीं है । वह शरीर को प्राकृतिक तरीके से हृष्ट-पुष्ट बनाए रखने में यकीन रखते हैं। अक्षय कुमार हर दिन सुबह 4:30 बजे उठ जाते हैं। तैराकी (1 घंटा) मार्शल आर्ट (1 घंटा) योग और स्ट्रेचिंग व्यायाम ध्यान (1 घंटा) उनके ... https://www.shimply.com/articles/akshay-kumar-fitness-diet-workout-routine-in-hindi/
from Articles https://www.shimply.com/articles/akshay-kumar-fitness-diet-workout-routine-in-hindi/
via Shimply
No comments:
Post a Comment